Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
ध्रुवतारा बन जाएंगे - Priyanka Tripathi (Sahitya Arpan)

कवितालयबद्ध कविता

ध्रुवतारा बन जाएंगे

  • 869
  • 3 Min Read

ध्रुवतारा बन जाएंगे

पुराना सब कुछ भुलाकर,
नए साल मे कुछ ऐसा कर जाएंगे।
सपनो के पंख लगाकर,
आशाओं के फूल खिलाएंगे।।

हिम्मत की मशाल लेकर,
नदियों सा अविरल बहते जाएंगे।
हिमालय सा सीधा तनकर,
स्वाभिमान का अलख जगाएंगे।।

लक्ष्यभेदना ही लक्ष्य हमारा,
मंजिल को कदमो में झुकाएंगे।
कारवां चले संग हमारे,
नया साल हम ऐसा बनाएंगे।।

सही पथ पर चलकर,
भविष्य को उज्जवल बनाएंगे।
अनुशासन मे रहकर,
जीवन को सफल बनाएंगे।।

लेकर मन मे उमंग तरंग,
खुशियों की रश्मियां बिखेर जाएंगे।
मां बाप के सपने पूरे कर,
उनका ध्रुवतारा बन जाएंगे।‌।

प्रियंका पांडेय त्रिपाठी
प्रयागराज उत्तर प्रदेश
स्वरचित एवं मौलिक

IMG_20201231_175500_1609437915.jpg
user-image
Anil Mishra Prahari

Anil Mishra Prahari 2 years ago

Bahut sunder rachana.

Gita Parihar

Gita Parihar 3 years ago

वीरता के ओज और उत्साह को दर्शाती रचना

Ritu Garg

Ritu Garg 3 years ago

बहुत बढ़िया

Priyanka Tripathi3 years ago

धन्यवाद मैम

Sudhir Kumar

Sudhir Kumar 3 years ago

अद्भुत

Priyanka Tripathi3 years ago

धन्यवाद सर 🙏

प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
तन्हा हैं 'बशर' हम अकेले
1663935559293_1726911932.jpg
ये ज़िन्दगी के रेले
1663935559293_1726912622.jpg