Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy

साहित्य अर्पण में आप सभी का स्वागत है।

हिंदी एक ऐसी भाषा है जो भारत और विभिन्न देशों में सर्वाधिक बोली जाती है। यदि ऐसा कहा जाए कि हिंदी का क्षेत्र बड़ा विस्तृत है तो यह गलत नही होगा। इसी के माध्यम से हिंदी साहित्य की शुरुआत हुई। हिंदी में तीन प्रकार का साहित्य मिलता है, गद्य, पद्य, एवं चम्पू। सबसे पहले शुरुवात पद्य यानी कविताओं से हुई ततपश्चात गद्य का आगमन हुआ। उसके ततपश्चात ये सभी विभिन्न विधाओं में बँट गया।

साहित्य को जानना बड़ा ही कठिन कार्य है। साहित्य स+हित+य के योग से मिलकर बना है। जिसका अर्थ इसी से स्पष्ट हो जाता है। साहित्य वह है जिसे हम लिख सकते हैं वाचन कर सकते हैं। यह किसी भी भाषा में हो सकता है। सबसे पहला एवं पुराना वाचिक साहित्य हमें आदिवासी भाषाओं में पढ़ने को मिलता है। ऋग्वेद भारतीय साहित्य में सबसे पुराना माना जाता है। बहुत से महान साहित्यकार भी हुए जिन्होंने काव्य और गद्य की रचना की बहुत से नाटक, कथा, कहानियाँ लिखी गयी जो आजकल स्कूल कॉलेज के पाठ्यक्रमों में हमें पढ़ने को मिल जाती है।

साहित्य+अर्पण साहित्य को अपना सब कुछ समर्पित कर देना साहित्य साधना में लीन हो जाना। या फिर साहित्य के लिए प्रतिज्ञाबद्ध होना कुछ ऐसा भी कहा जा सकता है। साहित्य अर्पण की शुरुआत एक फेसबुक समूह से हुई जहाँ लिखना सिखाया गया, विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती रही है। नवोदितों हेतु मंच तैयार करवाया जाता है। एवम उन्हें उचित प्रशिक्षण देकर उनकी कलाओं को निखारा जाता है।

यहाँ आप भिन्न भिन्न प्रकार की विधाओं में भिन्न भिन्न साहित्य पढ़ सकते हैं एवम उसका आनन्द ले सकते हैं।

"साहित्य अर्पण एक अहसास है।
नव कलमों की आस है।
साहित्य की प्यास है।
साहित्य अर्पण विकास है।

एक दिशा निर्देश है।
सच्चाई का आभास है।
मुट्ठी बन्द एक ताकत है।
साहित्य का दर्पण है।

यही वो साहित्य अर्पण है।
चहुँ दिशा एक गूंज है।
दिशाओं का एक पुंज है।
साहित्य का बाण है।
हाँ एक निर्वाण है।
ये साहित्य का मुकाम है।"

Our Team

https://sahityaarpan.com/images/sahitya_team/1/neha_sharma.jpeg

नेहा शर्मा
साहित्य अर्पण संस्थापिका

https://sahityaarpan.com/images/sahitya_team/2/namdev.png

जे एस नामदेव
निर्णायक मंडल सदस्य

https://sahityaarpan.com/images/sahitya_team/3/jyotsna_singh.jpeg

ज्योत्स्ना सिंह
निर्णायक मंडल सदस्य

https://sahityaarpan.com/images/sahitya_team/6/IMG_20200224_0928091.jpg

अंकिता भार्गव
कार्यकारिणी सदस्य

https://sahityaarpan.com/images/sahitya_team/7/IMG_20170228_085955_1596187644.jpg

एमके कागदाना
कार्यकारिणी सदस्य

https://sahityaarpan.com/images/sahitya_team/10/IMG_20200223_101352.jpg

कुमार संदीप
कार्यकारिणी सदस्य

https://sahityaarpan.com/images/sahitya_team/11/PhotoGridLite_1582531109218.jpg

विनय गौतम
कार्यकारिणी सदस्य

https://sahityaarpan.com/images/sahitya_team/12/Bhavana.jpeg

भावना सागर बत्रा
कार्यकारिणी सदस्य

https://sahityaarpan.com/images/sahitya_team/13/WhatsApp Image 2020-09-21 at 11.50.07 AM (10).jpeg

अदिति सिंह भदौरिया
कार्यकारिणी सदस्य