Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
अन्नदाता - Main Pal (Sahitya Arpan)

कविताअन्य

अन्नदाता

  • 653
  • 7 Min Read

सत्ता की मदहोशी त्याग, सोए हुए हुक्मरान जाग,
फुट जाएंगे सबके भाग क्यों बन बैठा अनजान है|
पत्थर काले के किले से, काले शीशे की गाड़ी से,
जरा सा बाहर झांक, क्यों अन्नदाता परेशान है|
ये है बड़ा भोला भाला, इसको गर्मी लगे न पाला,
देने को हर पेट को निवाला, बन जाता अन्न रखवाला,
पैरों में अपने घूमती मौत से होकर अनजान है|
यही है बस सच्चा दाता, सब को यह भर पेट खिलाता,
खुद का यह भर न पाता, फिर भी अनवरत अन्न उगाता,
भूखा है खुद अन्नदाता कैसा विधाता का विधान है|
कुर्सी पर बैठ सपना सजाया, हरितक्रांती अभियान चलाया,
पानी की जगह खून बहाया, पसीने से कर दिखलाया,
पर भला इसने क्या पाया, कौन सपना चढ़ा परवान है|
गरीब है कोई चाहे पूंजी वाले हैं, सब इसने ही पाले हैं,
इसने ना भेद किया साफ नियत चाहे कोई दिल के काले हैं,
हाथ हल चलाने वाले हैं फिर क्यों फांसी बना दे रहे जान है|
हो परेशान खेती से मुंह मोड़ लिया हल से नाता गर तोड़ लिया,
भूखा मरेगा आलम सारा दुखिया ने अगर अन्न उगाना छोड़ दिया,
दर दर ये खूब दौड़ लिया, झांक खुद तुम्हारा गिरेबां करता बयान है|
नाम हर कोई भुनाते इसका, सत्ता मिली वादे से खिसका,
तीसरा स्तंभ भी गुंगा बहरा, देख रहा शदियों से पिसता,
खादी खाद्य उगाया इसका, हे 'माचरा' किसपे तुझे गुमान है|
सत्ता की मदहोशी त्याग, सोए हुए हुक्मरान जाग,
फुट जाएंगे सबके भाग क्यों बन बैठा अनजान है|
पत्थर काले के किले से, काले शीशे की गाड़ी से,
जरा सा बाहर झांक, क्यों अन्नदाता परेशान है|
मैन पाल माचरा
एक किसान वंशज

IMG-20201202-WA0005_1607017276.jpg
user-image
Mukesh Mandori

Mukesh Mandori 3 years ago

Nice sir ji

Main Pal3 years ago

Thanks

Sudhir Kumar

Sudhir Kumar 3 years ago

चैतन्यपूर्ण

Main Pal3 years ago

आभार जी

Champa Yadav

Champa Yadav 3 years ago

प्रशंसनीय....लेख।

Main Pal3 years ago

धन्यवाद जी

k machra

k machra 3 years ago

Nyc ?

Main Pal3 years ago

Thanks

Priyanka Tripathi

Priyanka Tripathi 3 years ago

Nice

Main Pal3 years ago

आभार जी

प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
दादी की परी
IMG_20191211_201333_1597932915.JPG
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg
आग बरस रही है आसमान से
1663935559293_1717337018.jpg