Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
फूल 🌸 - Pallavi Rani (Sahitya Arpan)

कवितालयबद्ध कविता

फूल 🌸

  • 469
  • 3 Min Read

फूल
🌸🌸🌸🌸🌸

जीवन की रंगीं फुलवारी में,
मन की हर एक क्यारी में
जब सपने सलोने बसते देखे।
भावों के फूल विहँसते देखे।।
🌸
सुख-दुख की अमिट रवानी में,
बनती हर नयी कहानी में
सजल नयन जब हंसते देखे।
भावों के फूल विहँसते देखे।।
🌸
दुःख के घने अंधेरों में,
वक़्त के अबूझ थपेड़ों में
कांटों में भी खिलते देखे ।
भावों के फूल विहँसते देखे।।
🌸
ये जीवन आनी - जानी है,
निस दिन की नयी कहानी है
उम्मीदों से जो रचते देखे ।
भावों के फूल विहँसते देखे।।
🌸
पल्लवी रानी❤
मौलिक, सर्वाधिकार सुरक्षित
कल्याण, महाराष्ट्र

1621272240.jpg
user-image
Kamlesh  Vajpeyi

Kamlesh Vajpeyi 3 years ago

सुन्दर रचना

Kamlesh  Vajpeyi

Kamlesh Vajpeyi 3 years ago

सुन्दर रचना

Vineeta Lawania

Vineeta Lawania 3 years ago

बहुत सुंदर

Pallavi Rani3 years ago

हार्दिक आभार 🙏

शिवम राव मणि

शिवम राव मणि 3 years ago

बहुत खूब

Pallavi Rani3 years ago

सादर धन्यवाद 🙏

प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
तन्हाई
logo.jpeg