Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
वो छुईमुई - कुलदीप दहिया मरजाणा दीप (Sahitya Arpan)

कविताअतुकांत कविता

वो छुईमुई

  • 105
  • 4 Min Read

वो छुईमुई
--------------
नादान सी भोली सी
साँवली, सलोनी सी,
मासुमियत का नूर उसमें
अधखिली कलि अनजानी सी,
झील सी गहराई नयनों में
मादकता मस्तानी सी II
****
झुल्फें उड़े सावन की घटा ज्यों
चंचल,शोख़ अदा देख लगे हैरानी सी,
रुखसारों का काला तिल बोले
मन मोहे, मनभावन सी,
अंतर्मन में ख्वाब सुनहरे
अधरों पे हँसी वृंदावन सी II
****
तितली सा अल्हड़पन उसमें
देह में कोमलता नरमी और पावन सी,
परियों सी अठखेली उसमें
कपोलों की महक बरसते सावन सी,
कोमलंगों की भाव- भंगिमा
ज्यों प्रीत से मीत मिलावन सी न
****
शिव सी फक्कड़ता है दिल में
लगे गौरां ज्यों दीवानी सी,
अंग अंग में कनक चमकता
छल से निष्काम पाक रूहानी सी,
दीप जले सजदे में रात- दिन
लगे ये अबूझ कहानी सी न
****

FB_IMG_1672965654792_1673711507.jpg
user-image
Kamlesh  Vajpeyi

Kamlesh Vajpeyi 1 year ago

बहुत ख़ूब

वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
तन्हाई
logo.jpeg
प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg