Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
हालात - कुलदीप दहिया मरजाणा दीप (Sahitya Arpan)

कवितागजल

हालात

  • 213
  • 4 Min Read

राहें सूनी, गलियाँ सब वीरान हो गए हैं
जिंदा लाशों से देखो अब इंसान हो गए हैं।।
*****
खून से लथपथ हाथ,ज़मीर हैं मरे हुए
ग़ौर से देखो दिल इनके श्मशान हो गए हैं।।
*****
नहीं किसी की चीख़-पुकार सुने कोई
गूँगे-बहरे देखो इनके अब कान हो गए हैं।।
*****
बस खुद की जेबें भरते हैं ये देखो
सफ़ेदपोश ये नेता सब बेईमान हो गए हैं।।
*****
चप्पे-चप्पे पे पड़ी हैं बिखरी लाश यहाँ
गहरी नींद में मंदिर के भगवान हो गए हैं।।
*****
नफ़रत की अब बू आती सब चेहरों से
प्रेम गुलिस्तां अब जंग के मैदान हो गए हैं।।
*****
ये कैसी आबो-हवा "दीप" ये मंज़र कैसा
क्यों जानबूझकर सब इतने अनजान हो गए हैं।।
*****
कुलदीप दहिया "मरजाणा दीप"

FB_IMG_1619841369481_1619871398.jpg
user-image
प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg
तन्हा हैं 'बशर' हम अकेले
1663935559293_1726911932.jpg
ये ज़िन्दगी के रेले
1663935559293_1726912622.jpg