Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
होली - Priyanka Tripathi (Sahitya Arpan)

कवितालयबद्ध कविता

होली

  • 464
  • 4 Min Read

होली

होली खूब मस्ती से, सराबोर होकर खेले।
पर सावधानीपूर्वक, सकारात्मकता के साथ।।

गीले रंगों को तजकर, सूखे रंगों की करें बौछार।
जल का संरक्षण कर, खुशियां बांटें अपार।।

होलिका दहन मे,जला दें सारी दुर्भावनाए।
मन को निर्मल कर, एक दूजे से मिले गले।।

मन मे न रखे विकार,न ही कोई क्लेश।
रंग बिरंगे रंगों से,मिटा दे उर के सब भेद।।

प्रेम और सौहार्द से,गढ़े सुंदर भारत देश।
तीन रंगों मे रंगा तिरंगा, लहराए स्वतन्त्रेश।।

सुख दुख मे रहे संग, यही उन्नति का आधार।
खुशियों के रंग मे रंग जाए,लाए जीवन मे नवाचार।।

जन जीवन सुखमय करें, बनाएं जीवन अतुल्य।
मस्ती के रंग में रंग कर, कर दे होली बहुमूल्य ।।

प्रियंका पांडेय त्रिपाठी
प्रयागराज उत्तर प्रदेश
स्वरचित एवं मौलिक

IMG_20210328_155226_1616953065.jpg
user-image
नेहा शर्मा

नेहा शर्मा 3 years ago

आपने यह प्रत्तियोगिता में ऐड नही की है।

प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
तन्हाई
logo.jpeg