Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
विश्व महिला दिवस के बहाने - Krishna Tawakya Singh (Sahitya Arpan)

लेखआलेख

विश्व महिला दिवस के बहाने

  • 242
  • 9 Min Read

विश्व महिला दिवस के बहाने
;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;
आज विश्व महिला दिवस है | किसी दिन विश्व पुरूष दिवस भी मनाया जाता है | लेकिन क्या है ऐसे दिवस के मायने मुझे यह आजतक समझ में नहीं आया | क्या ऐसे दिवस मनाने से महिलाओं या पुरूषों के जीवन में कोई परिवर्तन आता है ? मेरी नजर में तो नहीं | क्या ऐसे दिवस मनाकर उनकी जि्दगी में उत्पन्न बाधाओं को दूर कर उनका मार्ग प्रशस्त करने का कोई प्रयास होता है | मेरी नजर में नहीं | कुछ राजनीतिक और उच्चपदस्थ लोग कुछ लोगों को पुरस्कार वितरण कर देते हैं | तथा कुछ समाज में प्रबुद्ध माने जानेवाले लोग अपनी गोष्ठियाँ आयोजित कर वही घिसी पिटी कथाएँ दोहराते रहते हैं | कुछ लोग महिलाओं की समस्याओं के लिए पुरूषों को ,और पुरूषों की समस्याओं के लिए महिलाओं को जिम्मेवार ठहराकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं |
जबकि महिला और पुरूष के सहअस्तित्व से ही प्रकृति चलती है ,समाज चलता है ,जिंदगी चलती है | दोनों के बीच कैसे सहअस्तित्व का सुंदरतम निर्माण हो हमें इस बात को समझने की ज्यादा जरूरत है | कैसे इनके आन्तरिक गुणों का सर्वश्रेष्ठ विकास हो | पुरूष के लिए स्त्री ,और स्त्री के लिए पुरूष न जाने कब से एक पहेली बने हुए हैं | दोनों ही एक दूसरे को समझ नहीं पाते और सारी समस्याओं की जड़ यही है | यहाँ तक की स्त्री और पुरूष खुद को ही समझने में विफल रहे हैं | स्त्रियाँ पुरूषों की नकल करने में लगी हैं और पुरूष स्त्रियों की |
हम ऐसे दिवस का उपयोग उनकी पराधीनता की बेड़ियों को पहचानने में और उसे काटने के उपाय ढ़ूँढ़ने में करें तो इन दिवसों को सार्थक बनाया जा सकता है | समाज में उनके गुणों का उच्चतम उपयोग कैसे हो | और उपयोग तभी होगा जब उनके गुणों का विकास उच्चतम विकास होगा | और विकास के लिए स्वतंत्रता चाहिए | और स्वतंत्रता के लिए समझ | यह समझ कैसे आए शायद हम इसपर ऐसे दिवस के बहाने कम से कम विचार कर पाएँ तो हम इन्हें एक अर्थ दे सकते हैं |
विश्व महिला दिवस की शुभकामनाओं सहित |

कृष्ण तवक्या सिंह
08.03.2021.

logo.jpeg
user-image
Champa Yadav

Champa Yadav 3 years ago

सही.....

Krishna Tawakya Singh3 years ago

धन्यवाद !

समीक्षा
logo.jpeg