Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
कैसा प्रेम - नेहा शर्मा (Sahitya Arpan)

कहानीलघुकथा

कैसा प्रेम

  • 106
  • 3 Min Read

"हैलो , हैलो, शुभ्रा, मैं अदिति बोल रही हूँ जल्दी से टीवी खोल"
"क्यों क्या हुआ?"
उधर से अदिति की आवाज से अजीब सी शंका महसूस हो रही थी।
"सुन आजतक चैनल लगा जरा"
शुभ्रा टीवी खोलकर आजतक टीवी लगाकर देखती है उसके चेहरे का रंग उड़ जाता है पैरों से जमीन खिसक जाती है।
"देख तूने जिसे इतना प्यार किया वही है ये, मैंने तो तुझे पहले ही कहा था यह लड़का ठीक नही"
शुभ्रा सिर पकड़कर आंखों में आँसू लिए जमीन पर बैठी थी लैंडलाइन फोन जमीन पर लटका हुआ था टीवी में खबर चल रही थी।

लड़कियों की तस्करी करने वाला लड़का पकड़ा गया..... - नेहा शर्मा

1614147913.jpg
user-image
आकाश त्रिपाठी

आकाश त्रिपाठी 3 years ago

बहुत ही अच्छा संदेश दिया है आपने अपने लेख के माध्यम से, माना कि प्यार अंधा होता है, परन्तु जिससे हम प्यार करते हैं उसके बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए। क्योंकि आज के समय में ऐसा होता है इसमें कोई शक नहीं।

नेहा शर्मा3 years ago

जी धन्यवाद 🙏🏻

दादी की परी
IMG_20191211_201333_1597932915.JPG