Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
तितली और ज़िन्दगी - Sarla Mehta (Sahitya Arpan)

कविताअन्य

तितली और ज़िन्दगी

  • 146
  • 2 Min Read

तितली और जिंदगी

तितली प्यारी
रंग बिरँङ्गी न्यारी
हवा सवारी

जिंदगी सारी
सुख दुख रंगों की
एक कहानी

तितली उड़ी
फ़ूलों पर जा चढ़ी
रसीली घड़ी

नन्हियाँ उड़े
भ्रमर दृष्टि पड़े
अश्रु उमड़े

तितली आती
संग बहारें लाती
ऋतु मुस्काती

नैन सुहाती
रंग ये बरसाती
खूब लुभाती

जीने की मंशा
जीव चाहे सुरक्षा
उड़ान आशा

तितली रानी
बनो वैसी सयानी
ऐ जिन्दगानी

सरला मेहता
इंदौर

logo.jpeg
user-image
Sudhir Kumar

Sudhir Kumar 3 years ago

वाह वाह

Priyanka Tripathi

Priyanka Tripathi 3 years ago

Beautiful

प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
दादी की परी
IMG_20191211_201333_1597932915.JPG
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg
तन्हाई
logo.jpeg