कवितागीत
भारतीय राजनीति में खूब
मिलेंगे बेवफ़ाई के सबूत
राजनीतिकों ने कैसे खत्म
किया कुछ दलों का वजूद
आभामंडल बढ़ाने के लिए
रातोंरात औचक बदला दिल
कुछ ने तो यकायक बदल
दिया राज्य का मुस्तकबिल
वर्षों से भारत में फल फूल
रही दल बदलने की परिपाटी
लोकतंत्र को वो ही हांक रहा
जिसके हाथ में धन बल लाठी
राजनीति ने ध्वस्त कर दिए हैं
देश में नैतिकता के प्रतिमान
सचमुच रामजी के भरोसे चल
रहा है आज पूरा ही हिंदुस्तान
पांच राज्यों में विधानसभा के
चुनाव के लिए मची हुई है धूम
पाला बदलने वालों की कहानी
सुन आप का माथा जाएगा घूम
भगवान पांचों राज्यों के वोटरों
को देवें भरपूर विवेक का दान
वो स्वच्छ छवि के लोगों को चुन
करके करें लोकतंत्र का कल्याण