Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
धन्य होता हर व्यक्ति - umesh shukla (Sahitya Arpan)

कवितागीत

धन्य होता हर व्यक्ति

  • 97
  • 3 Min Read

ब्रह्मा, विष्णु और महेश ही
सकल चराचर में है व्याप्त
सभी पुराणों ने इनकी ही
महिमा गाई है भली-भांति
पुराणों में उल्लिखित हैं शिव
के विविध अवतार और कृत्य
उनका अध्ययन,मनन,चिंतन
कर धन्य होता है हर व्यक्ति
पुराणों में वर्णित हैं जप,तप
योग और उपवास के विधान
इनके बल पर चारों पदार्थों
को हासिल करता रहा इंसान
देव,दानव और मनुष्य के बीच
हुए जो किसी समय भी उत्पात
उन सबका विवरण औ परिणाम
सबको सिखाता सद्धर्म साक्षात
अपने जीवन और व्यवहार को
कैसे निखार सकता आम इंसान
उसके विविध उपायों को बताते
हैं सनातन धर्म के अट्ठारह पुराण

Pratilipi_1672491334159_1691229103.jpg
user-image
प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg
तन्हा हैं 'बशर' हम अकेले
1663935559293_1726911932.jpg
ये ज़िन्दगी के रेले
1663935559293_1726912622.jpg