Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
बिना पूछे सबकुछ बता देते हैं - Krishna Tawakya Singh (Sahitya Arpan)

कविताअतुकांत कविता

बिना पूछे सबकुछ बता देते हैं

  • 148
  • 2 Min Read

बिना पूछे सबकुछ बता देते हैं
"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""

कवि मौन है |
किताबों में ही गौण है |
अब कौन पूछता है
तुम कौन हो ?
सब खुद ही जान लेते हैं
किताबों में जो लिखा है |
उसे ही मान लेते हैं |
सवाल सामने आने से पहले
जबाब बता देते हैं |
बिना संख्या बताए
जोड़ घटा लेते हैं |
अजीब है यहाँ के लोग
बिना आपसे पूछे
आपके बारे में सबकुछ बता देते हैं |
बिना सुने, सबकुछ सुना देते हैं |

कृष्ण तवक्या सिंह
19.06.2021

logo.jpeg
user-image
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
तन्हाई
logo.jpeg
प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg
आग बरस रही है आसमान से
1663935559293_1717337018.jpg