Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
नया सवेरा - Meeta Joshi (Sahitya Arpan)

कविताअतुकांत कवितालयबद्ध कविता

नया सवेरा

  • 287
  • 6 Min Read

सड़कें सूनी, गली मौहल्ले सूने,वीरानगी ने आँचल फैलाया,
एक छोटे से वायरस की बिसात तो देखिए!
कोरोना नाम से पूरे देश को डराया।

अपनों से अपनों की दूरी वैसे ही कहाँ कम थीं!
इस मास्क ने तो पहचानना ही बंद करवाया।

जहाँ देखो वहाँ मौते हैं।
ऑक्सीजन के अभाव में बिलखते अपने हैं।

कहीं दो जून की रोटी को,
तो कहीं अस्पताल में..न मिलने वालें बिस्तर को,
तड़पते अपने हैं।

चारों तरफ खौफ का मंजर है।
अपनों से दूरी ही समस्या का हल है।

इस बदलते परिवेश में....
हिम्मत को औज़ार बनाना होगा।
'गो-कोरोना-गो' की मुहिम छेड़,
उस दुष्ट को जड़ से भगाना होगा।

एक आस मन में जगानी होगी
विश्वास की घड़ी बढ़ानी होगी।

घर में रहकर सुरक्षित रहकर
वायरस पर फतह पानी होगी।

फिर....!

फिर से नया सवेरा होगा।
फिर से ये शाम गुनगुनाएगी।
गली-मौहल्लों में देखो,
जल्दी ही रौनक लौट आएगी।

बिट्टू-बबली की आवाजें,
घर- घर से सुनाई दे जाएगी।
सब्जीवाले,दूधवाले से,मुनिया.. फिर बतलाती नजर आएगी।

वीरान हुए घरों में फिर..रौनक लौट आएगी।
गो-कोरोना-गो की आवाजें हर घर से सुनाई दे जाएँगी।

बुलंद रहे गर हौंसले हमारे...
ये महामारी जल्दी ही मिट जाएगी।

देखिएगा बच्चों की महफिल जल्द ही फिर जम जाएगी।

हर तरफ खुशियाँ ही खुशियाँ होंगी
खौफ की घड़ी बीत जाएगी।

हौसलें,जज्बे और सुरक्षा के उपायों से,
दुनिया कोरोना से ये जंग भी जीत जाएगी।
©मीताजोशी

inbound5577122387969136956_1620374500.jpg
user-image
Kamlesh  Vajpeyi

Kamlesh Vajpeyi 3 years ago

सुन्दर

Mukesh Joshi

Mukesh Joshi 3 years ago

अति उत्तम👌👏

Shivangi lohomi

Shivangi lohomi 3 years ago

Shandar kavita❤️👏👏😍👌👌

Bhavay Joshi

Bhavay Joshi 3 years ago

बहुत ही सुंदर रचना👌

Seema Pande

Seema Pande 3 years ago

Ati sunder👌🏽

प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg
आग बरस रही है आसमान से
1663935559293_1717337018.jpg
तन्हाई
logo.jpeg