Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
पुट छंद "रामनवमी" - Basudeo Agarwal "Naman" (Sahitya Arpan)

कविताछंद

पुट छंद "रामनवमी"

  • 211
  • 4 Min Read

(पुट छंद)

नवम तिथि सुहानी, चैत्र मासा।
अवधपति करेंगे, ताप नासा।।
सकल गुण निधाना, दुःख हारे।
चरण सर नवाएँ, आज सारे।।

मुदित मन अयोध्या, आज सारी।
दशरथ नृप में भी, मोद भारी।।
हरषित मन तीनों, माइयों का।
जनम दिवस चारों, भाइयों का।।

नवल नगर न्यारा, आज लागे।
इस प्रभु-पुर के तो, भाग्य जागे।।
घर घर ढ़प बाजे, ढोल गाजे।
गलियन रँगरोली, खूब साजे।।

प्रमुदित नर नारी, गीत गायें।
जहँ तहँ मिल धूमें, वे मचायें।।
हम सब मिल के ये, पर्व मानें।
रघुवर-गुण प्यारे, ही बखानें।।
=================
*पुट छंद* विधान

"ननमय" यति राखें, आठ चारा।
'पुट' मधुर रचाएं, छंद प्यारा।।

"ननमय" = नगण नगण मगण यगण
111 111 22,2 122 = 12वर्ण,यति 8,4
चार चरण दो दो समतुकांत।
***********************
बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया

IMG-20210420-WA0013_1618924654.jpg
user-image
प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg
जिंदगी हमको जीकर चली गई
InCollage_20240503_135714716_1715175790.jpg
मुश्क़िल है घरको घर करना
InCollage_20240316_085955678_1715180957.jpg