Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
वीरों को समर्पित - Maniben Dwivedi (Sahitya Arpan)

कविताअतुकांत कविता

वीरों को समर्पित

  • 173
  • 8 Min Read

नमन साहित्य अर्पण
दिनांक_ 23/12021

सुबाष चंद्र बोष की जयंती पर
उन्हें शत शत नमन ....

''तुम हमें खून दो हम तुम्हे आज़ादी देंगे'''
****
जो खून बहा भारत के लिए ..
उसकी कीमत सबने जानी ..
जिस दिन शुभाष नें बर्मा में ..
सबसे मांगी थी क़ुर्बानी ...
****
सबको मालूम था देश की खातिर ,
अब हमको खून बहाना है ...
चाहें क़ीमत जो देना हो ....
अब देश को हमें बचाना है। ..
***
बिना रक्त बहाये अब ना। .
हो सकते आज़ाद कभी। ..
इस देश की लाज़ बचानें को। .
हो जायेंगे क़ुर्बान सभी। ..
****
बस छोटी सी विनती उनकी थी ...
तुम रक्त मुझे बस दे देना ...
इसके बदले तुम भारत की
आज़ादी मुझसे ले लेना .....
****
इतना सुन कर सब वीरों के
रग रग में जोश दहक उठा ..
अब इंकलाब के नारों से
कोसों तक धरती गूंज उठा ...
****
भारत माँ की आज़ादी ख़ातिर ...
सब कूद पड़े रण भूमि में ...
हम ख़ून की दरिया बहा देंगे ..
भारत को आज़ाद करा देंगे ..
****
ये आज प्रतिज्ञा करते हैं ...
तन मन धन अर्पित कर देंगे ..
माँ की आज़ादी खातिर हम
सर्वस्व समर्पित कर देंगे ...
****
जिस माटी में हम जनम लिए ..
उस देश को आज बचाना है ..
हम अपना रक्त बहा देंगे ...
हम देश के वो परवाना हैं ,,,
****
ये वीर बहादुर दीवानों ..
अब रण क्षेत्र में आ जाओ ..
ऐ देश भक्त रण बांकुरों ..
तुम अपना फ़र्ज़ निभा जाओ ..
****
देखो तुमसे भारत माँ ...
मांगती अब क़ुरबानी है ...
कर दो न्यौछावर तुम सर्वस्व ..
जो सच्चा हिंदुस्तानी है ...
****
सारे सपूत भारत माँ के ..
एक साथ ही रण में कूद पड़े ..
भारत माँ के चरणों में सर्वस्व
करने बलिदान वो टूट पड़े ...
****
वो धन्य हैं वीर सपूत यहाँ ..
है धन्य वो वीरों की जननी ...
जिसने सहर्ष आँचल के लाल ..
दे डाली उनकी क़ुरबानी ..
****
फ़िर अपनी रक़्त की स्याही से ..
आज़ादी का ''इतिहास'' लिखा ...
जब लिखा देश के वीरों ने ...
एक ''आज़ाद हिंदुस्तान'' लिखा !!
जय हिन्द ....

# मणि बेन द्विवेदी
वाराणसी उत्तर प्रदेश

logo.jpeg
user-image
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
तन्हाई
logo.jpeg
प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg