Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
भारत देश के त्यौहार - Gita Parihar (Sahitya Arpan)

लेखआलेख

भारत देश के त्यौहार

  • 161
  • 24 Min Read

भारत देश के त्योहार
अपने भारत देश के बारे में चर्चा करते हुए इतने दिन बीत गए,लेकिन लगता है अभी कुछ ही जाना है।क्यों,क्योंकि हमारा देश इतनी विविधताएं संजोए हुए है कि उनका बखान करने में वर्षों बित सकते हैं।
"चाचाजी,आज की चाचा किया पहली पर होगी,हम सब बहुत उत्सुक हैं,कृपया प्रारंभ कीजिए।"
 बच्चों,मेरे एक विदेशी मित्र ने मुझसे पिछले दिनों अनुरोध किया कि मैं भारत में मनाये जाने वाले दशहरा और दीपावली पर उन्हें विस्तृत जानकारी दूं।इस जानकारी को वे एक निबंध के रूप में अपने विद्यार्थियों के साथ बांटेगी।"

 "मुझे वैसे तो सभी त्योहार अच्छे लगते हैं मगर होली,  दशहरा व दीपावली सबसे अधिक प्रिय हैं।"प्रियांशु ने कहा।
बच्चों,भारत को अगर त्यौहारों का देश कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। यहां लगभग हर दिन एक पर्व होता है। मुख्य रूप से इन पर्वों को हम धार्मिक और राष्ट्रीय श्रेणी में बांट सकते  हैं। इसके साथ ही फसल कटाई,नववर्ष आगमन,महापुरुषों की जयंती भी हमारे यहां उत्सव के दिन होते हैं।"
"चाचाजी,हिन्दुओं के मुख्यतया तो चार त्योहार होते हैं।मुसलमान ईद और बकरीद को धूमधाम से मनाते हैं। ईसाई समाज क्रिसमस और बड़े दिन में जश्न मानते हैं,सिख गुरु पर्व भक्ति भाव से मनाते हैं।इसके अलावा जैन,बौद्ध,पारसी समाज धर्म प्रवर्तकों की जयंती,और नवरोज को सम्मान से मनाते हैं।फिर हमारे राष्ट्रीय पर्व भी तो हैं न?"स्वाति ने पूछा।
" बिल्कुल,हिंदुओं के चार मुख्य त्योहार  हैं, रक्षाबंधन, होली, दशहरा और दीपावली हैं।
रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा का पर्व है, तो वहीं होली परस्पर शत्रुता को भुलाकर भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। दशहरा शक्ति पूजा ,असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय, और बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाने वाला त्यौहार है।"
चाचू,दीपावली तो त्योहारों का त्योहार है।मां कहती हैं, दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के स्वागत और उनकी कृपा दृष्टि पाने के लिए आराधना की जाती है। श्री राम रावण को पराजित कर और अपने 14 वर्ष का वनवास पूरा कर, इस दिन अयोध्या लौटे थे और उस खुशी में अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में अयोध्या नगरी को दीपों से प्रकाशमान कर दिया था, तब से हर वर्ष दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।"नन्हा चिन्मय बोला।
 "बच्चो, दीपावली से जुड़ी अनेक कथाएं हैं। एक पौराणिक कथा के अनुसार विष्णु ने नरसिंह रूप धरकर हिरण्यकश्यप का वध किया।उस अत्याचारी से मुक्ति की खुशी में प्रजा ने घी के दीए जलाकर दीपावली मनाई थी।
 एक अन्य कथा के अनुसार श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध चतुर्दशी को किया था, जिसके दूसरे दिन गोकुल वासियों ने घी के दीए जलाकर इस उत्सव को मनाया था।
एक पौराणिक कथा के अनुसार शक्ति महाकाली के रूप में राक्षसों का वध करते हुए अत्यंत क्रोधित हो गईं।उनका क्रोध शमन नहीं हो रहा था, भगवान शिव स्वयं उनके चरणों में लेट गए।भगवान के शरीर के स्पर्श मात्र से शक्ति शांत हो गईं। उनके उसे शांतरूप का ही लक्ष्मी पूजन के रूप में आरंभ हुआ।
पांडव 13 वर्ष का अज्ञातवास पूरा कर कार्तिक अमावस्या के दिन अपने राज्य वापस लौट आए थे और इसलिए राज्य भर में दिए जलाए गए थे।"
"यह कथाएं तो हमे किसी ने कभी सुनाई ही नहीं।"सरल ने भोलेपन से कहा।
"बच्चों इसके अतिरिक्त और भी कथाएं है,सुनो, इसी दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी ने अवतार लिया इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन- अर्चन करते हैं।
भारत के कुछ हिस्सों में हिंदू दीपावली को यम और नचिकेता की कथा से भी जोड़ते हैं।
 जैनियों के अनुसार तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस दीपावली है।इतिहास में वर्णन है कि
 जहांगीर जिसने 52 राजाओं को ग्वालियर के किले में कैद किया था, बीमार रहने लगा। एक दिन सपने में उसे एक फकीर ने गुरु गोविंद सिंह को रिहा करने को कहा,यह वही दिन, अर्थात दीपावली थी। 
 स्वर्ण मंदिर का शिलान्यास 1577 में दीपावली के दिन ही हुआ था, इसलिए सिख समुदाय भी दीपावली का त्यौहार मनाता है।
 यह भी माना जाता है कि मां लक्ष्मी, धनवंतरी व कुबेर इसी दिन उत्पन्न हुए थे इसलिए इस दिन को दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है।"
ओ मां,इतने सारे कारणों से दीवाली मनाई जाती है!"तेजस ने कहा।
"तभी तो यह खास त्योहार है!"अनु ने कहा
"बच्चों दीपावली का अर्थ तो आप जानते ही हैं, दीपावली अर्थात दीपों की पंक्ति अथवा दीपकों की श्रृंखला।दीपावली 5 दिनों का त्यौहार है।धनतेरस, नर्क चतुर्दशी,, दीपावली, गोवर्धन पूजा और यम दतिया।"
"पांचों दिन पटेक चलाना, मिठाईयां बांटना और खाना!"केसर बोली।
"बच्चो,धनतेरस के दिन धातु की खरीदारी को शुभ माना जाता है। नरक चतुर्दशी को घर की साफ सफाई की जाती है। दीपावली को रात्रि में लक्ष्मी पूजन के साथ दीप प्रज्वलित किए जाते हैं। दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट मनाया जाताा है, इस दिन 56 तरह के पदार्थ मिलाकर व्यंजन बनाए जाते हैं। पांचवें दिवस को भाई दूज अथवा यम द्वितीया के रूप में मनाया जाता हैैै। इस दिन बहने भाईयों को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयुु की कामना करती हैं। दीपावली का दिन घरों के साथ अपने अंदर के अंधकार को मिटाने का दिन है।त्योहार हमें सच्चाई,और नैतिकता की शिक्षा देते हैं, कि जीत हमेशा सत्य की होती है।"
"इसलिए हमें झूठ नहीं बोलना चाहिए।"लक्ष्य ने कहा।
"हां,बच्चों अब कल हम दशहरे पर
चर्चा करेंगे।तब तक शुभ रात्रि।"
धन्यवाद चाचाजी,शुभरात्रि।"
मौलिक
गीता परिहार
अयोध्या (फैजाबाद)

logo.jpeg
user-image
समीक्षा
logo.jpeg