Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
शिवरात्रि - Dr Hoshiar Singh Yadav (Sahitya Arpan)

कविताअन्य

शिवरात्रि

  • 81
  • 4 Min Read

#साहित्य_अर्पण
#शिवरात्रि
#विधा कविता
06/03/24
महाशिवरात्रि
*********
अमर कथा की याद दिलाता,
अमरनाथ हिमालय बसता है,
अमर कथा सुनाई शिवजी ने,
ये पर्व हर जन को हर्षाता है।

पार्वती सुन रही अमर कथा,
शिवभोले पल पल सुना रहे,
हर बात को ध्यान से सुनती,
पार्वती बी बीच हां-हां कहे।

सुन सुन कथा नींद आ गई,
कबूतर जोड़े सब हुंकार भरे,
पता लगा जब शिवभोले तो,
कबूतर जोड़ा कांप उठे डरे।

क्रोधित हुये शिव भोले तो,
नींद खुल गई पार्वती माता,
कबूतर अब अमर हो गये,
सुना रहे अमरनाथ गाथा।

आज भी नजर आते कभी,
शुभ माने जाते हैं ये कबूतर,
महाशिवरात्रि का पर्व आया
बोलो जय शिवभोले हर हर।।
**
डा होशियार सिंह यादव
कनीना, जिला-महेंद्रगढ़,हरियाणा

logo.jpeg
user-image
प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
दादी की परी
IMG_20191211_201333_1597932915.JPG
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg
तन्हा हैं 'बशर' हम अकेले
1663935559293_1726911932.jpg