Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
हरी हिना लाल रंग - Sarla Mehta (Sahitya Arpan)

कविताअतुकांत कविता

हरी हिना लाल रंग

  • 245
  • 3 Min Read

हरी हिना लाल रंग

हरी हिना जब रच जाती है
लाल लाल मेहन्दी महकाती
सुहागिनों का दिल बहकाती
नारी का गहना बन जाती है

जब दुल्हन की डोली सजती
लाली बन शरमा शरमा कर
पिया जी का नाम लिखाती है
नारी का गहना बन जाती है

जब गोदी में मुन्ना लल्ली खेले
ममता बनकर इठला जाती है
घर-अँगना में खुशियां छाती
नारी का गहना बन जाती है

जब सावन की दस्तक होती
झूले की शान में चाँद लगाती
सजना की याद दिला जाती
नारी का गहना बन जाती है

भारत की पुरातन परम्परा है
लालिमा में कितना शगुन भरा
बाला से प्रौढ़ा के मनको भाए
नारी का गहना बन जाती है
सरला मेहता
स्वरचित
इंदौर

1628961183.jpg
user-image
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
तन्हाई
logo.jpeg
प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg