Help Videos
About Us
Terms and Condition
Privacy Policy
सावन,,,हाइकु - Sarla Mehta (Sahitya Arpan)

कविताअतुकांत कविता

सावन,,,हाइकु

  • 332
  • 2 Min Read

विषय,,,,सावन
विधा,,,,,हाइकु

आया सावन
अति मनभावन
आजा साजन

बूंदे बरसे
हरीतिमा विहसे
धरा महके

पेड़ों पे झूले
सखियाँ सब डोले
राज हैं खोले

राखी का शोर
बहनों का त्यौहार
भाई का प्यार

सावन झड़ी
लाए भुट्टा ककड़ी
फ़सलें खड़ी

सरला मेहता
इंदौर
स्वरचित

logo.jpeg
user-image
वो चांद आज आना
IMG-20190417-WA0013jpg.0_1604581102.jpg
तन्हाई
logo.jpeg
प्रपोजल
image-20150525-32548-gh8cjz_1599421114.jpg
माँ
IMG_20201102_190343_1604679424.jpg